Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
ऊर्जा संरक्षण पर जोर, विक्रम सिंह बोले—बिजली बचत से दोहरा फायदा
हिसार: बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने उपभोक्ताओं से ऊर्जा संरक्षण को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर न केवल बिजली बिल में कमी लाई जा सकती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अहम योगदान दिया जा सकता है। बुधवार को जारी जागरूकता संदेश में उन्होंने एलईडी बल्बों के उपयोग को बढ़ावा देने, अनावश्यक रूप से चल रहे उपकरणों को बंद रखने और इस्तेमाल के बाद चार्जर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के प्लग निकालने की सलाह दी। इसके अलावा ऊर्जा दक्ष उपकरणों को प्राथमिकता देने, घरों में उचित इंसुलेशन कराने और सौर ऊर्जा अपनाने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा बचत केवल आर्थिक लाभ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में भी एक जरूरी कदम है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे बिजली का समझदारी से उपयोग करें और ऊर्जा बचत अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।