Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
साकेत हादसे के 12 दिन बाद भी मलबा नहीं हटा, आम आदमी पार्टी ने सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
नई दिल्ली: नई दिल्ली में साकेत के सैदुलाजाब इलाके में गिरी इमारत के मलबे को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली सरकार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी के एमसीडी सह-प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि हादसे के 12 दिन बाद भी मलबा पूरी तरह नहीं हटाया जा सका है, जो प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। बुधवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रवीण कुमार ने आरोप लगाया कि 30 मई को 500 गज की इमारत गिरने के बाद भी राहत और बचाव कार्य अब तक जारी है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है, ताकि लोग इस घटना को भूल जाएं। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की एसआईटी जांच कराई जाए, ताकि मृतकों की सही संख्या सामने आ सके और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि यदि एक इमारत का मलबा हटाने में 12 दिन लग रहे हैं, तो किसी बड़े हादसे में हालात कैसे संभाले जाएंगे। इस दौरान एमसीडी सह-प्रभारी प्रीति डोगरा ने भी सरकार से आपदा प्रबंधन व्यवस्था को सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि हादसे में मरने वालों के आंकड़े छिपाए जा रहे हैं और जनता को वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जाना चाहिए। आप नेताओं ने सरकार से राहत कार्य में तेजी लाने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि प्रभावित लोगों को न्याय मिल सके।