Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
28 जून को कांगड़ा में पोलियो ड्रॉप अभियान, 1.01 लाख बच्चों को कवर करने का लक्ष्य
धर्मशाला: धर्मशाला में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक एडीसी विनय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों और एचपीवी टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। एडीसी ने बताया कि 28 जून को जिले भर में बूथ स्तर पर पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा, जबकि 29 और 30 जून को स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी। इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के करीब 1,01,366 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 1069 बूथ, 21 ट्रांजिट प्वाइंट और 190 हाई-रिस्क क्षेत्रों में 2138 टीमें तैनात की जाएंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक करोल ने बताया कि भारत 2014 से पोलियो मुक्त है, लेकिन पड़ोसी देशों में अभी भी मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में बच्चों को नियमित टीकाकरण के साथ अतिरिक्त खुराक देना जरूरी है, ताकि देश की पोलियो मुक्त स्थिति बनी रहे। बैठक में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों के अनुसार, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जिले में 14 वर्ष आयु वर्ग की 8,453 बालिकाओं को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से अब तक 2,249 का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे एचपीवी टीकाकरण से संबंधित आंकड़ों को समय-समय पर अपडेट करें, ताकि अभियान को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया जा सके।