Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
बच्चियों को 18 किमी दूर ले जाने का मामला, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
‎कलायत (रवि जैस्ट) : ‎बृहस्पतिवार सुबह एक सनसनीखेज घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति दो छोटी बच्चियों को रेलवे स्टेशन छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गया, लेकिन वह उन्हें तय स्थान की बजाय करीब 18 किलोमीटर दूर ले गया। रास्ते में मौका मिलते ही बच्चियों ने शोर मचा दिया, जिस पर ग्रामीणों ने संदेह होने पर आरोपी को पकड़ लिया और तुरंत डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ‎जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियां अपनी नानी के घर आई हुई थीं। उनकी मौसी पहले ही रेलवे स्टेशन पहुंच चुकी थी। नानी ने बच्चियों के मामा को उन्हें स्टेशन छोड़ने के लिए फोन किया था, लेकिन उसके आने में देरी हो रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पंजाब नंबर की मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति से नानी ने बच्चियों को रेलवे स्टेशन छोड़ने का आग्रह किया। स्टेशन की दूरी करीब एक से डेढ़ किलोमीटर थी, लेकिन आरोपी उन्हें लेकर दूसरी दिशा में निकल गया। ‎बच्चियों ने बताया कि रास्ते में उन्होंने कई बार बाइक रोकने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने उन्हें धमकाते हुए चुप रहने को कहा। गांव सीनंद के पास सामने से आ रहे वाहन के कारण जैसे ही बाइक रुकी तो बच्चियों ने शोर मचा दिया। आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाइक सवार को पकड़कर पुलिस व बच्चियों के परिजनों को सूचना दी। ‎घटना के बाद ग्रामीणों और बच्चियों के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अमन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि बच्चियों को लेकर जाने के पीछे आरोपी की क्या मंशा थी। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।