Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
कुल्लू/यूटर्न/11 जून। कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी स्थित पर्यटन नगरी कसोल में चल रही एक कथित रेव पार्टी पर कुल्लू पुलिस ने आधी रात को रेड की। इस दौरान 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा कसोल क्षेत्र में आयोजित हो रही कथित रेव पार्टियों का कड़ा संज्ञान लेने के बाद की गई है। न्यायाधीश रोमेश वर्मा के निर्देशों के तहत, जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) को दस दिनों के भीतर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया था। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में अपनी निगरानी बढ़ा दी थी। पुलिस को कसोल के जंगल क्षेत्र में आयोजित एक पार्टी में नशे के सेवन और तस्करी की सूचना मिली थी। जांच के दौरान, दो युवकों के कब्जे से विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थ बरामद हुए। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से नशा हुआ बरामद गिरफ्तार आरोपियों की पहचान केरल के एर्नाकुलम निवासी राहुल सांई (33) और पंजाब के खरड़, जिला एसएएस नगर (मोहाली) निवासी चिराग भाटिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, राहुल सांई से 0.96 ग्राम कोकीन बरामद हुई, जबकि चिराग भाटिया से 2 एक्स्टेसी गोलियां, पांच हिस्सों वाली एलएसडी पेपर स्ट्रिप, 1.31 ग्राम कोकीन और 2.7 ग्राम चरस मिली है। बरामद नशीले पदार्थों को कब्जे में लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ----