Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को एसआईआर संबंधी विशेष प्रशिक्षण दिया गया
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब के निर्देशों के तहत जिले में मतदाता सूची की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) संबंधी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य)-कम-अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी निधि कुमुद बंबाह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों ब्रजेश शर्मा, किरणजीत सिंह, चरणकंवल सिंह, अमित सैनी तथा हरप्रीत सिंह द्वारा विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को बीएलओ द्वारा भरे जाने वाले इनेमरेशन फॉर्म तथा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के तहत घर-घर जाकर की जाने वाली गतिविधियों संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके अलावा उन्हें यह भी अवगत करवाया गया कि विधानसभा स्तर पर बीएलओ को किस प्रकार प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण संबंधी कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी निधि कुमुद बंबाह ने विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ प्रशिक्षित करें तथा उन्हें एसआईआर संबंधी सभी दिशा-निर्देशों से भली-भांति परिचित करवाएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी बीएलओ को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान किसी प्रकार की समस्या या शंका का सामना करना पड़ता है, तो उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार कार्य को पारदर्शी, प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा सके। इस अवसर पर चुनाव कानूनगो दीपक कुमार व लखबीर सिंह भी मौजूद थे।