Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
होशियारपुर में सफाई को लेकर बड़ा अभियान, करमजीत कौर ने बताए फायदे
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : पंजाब सरकार की ओर से शुरू किए गए ‘मिशन क्लीन पंजाब’ की सराहना करते हुए जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने कहा कि यह उपक्रम राज्य के शहरी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने में बेहद लाभकारी साबित होगा। जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने कहा कि स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा हाल ही में ‘मिशन क्लीन पंजाब’ की शुरुआत के साथ टेक्नोलॉजी-आधारित इस अभियान के तहत सफाई व्यवस्था में और भी सुधार आएगा, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मिशन क्लीन के तहत सभी नगर निगम और परिषद के अधिकारी रोजाना सुबह 7 बजे से 8 बजे तक फील्ड में रहकर सफाई कार्यों की निगरानी करेंगे। उन्होंने बताया कि फील्ड अधिकारियों को आधुनिक तकनीकों का उपयोग करके इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया है, ताकि पूरे राज्य के विभिन्न क्षेत्रों को सफाई के मामले में अव्वल दर्जे का बनाया जा सके। उल्लेखनीय है कि मिशन के तहत हर शहरी स्थानीय संस्था को 10 किलोमीटर के जोनों में विभाजित किया गया है और हर जोन का नेतृत्व एक एक्सीयन- ए.डी.सी., एम.सी. कमिश्नर, संयुक्त कमिश्नर या ई.ओ. द्वारा किया जाएगा। सभी अधिकारी रोजाना सुबह 7 बजे से 8 बजे तक अनिवार्य रूप से फील्ड का दौरा करेंगे। स्थानीय निकाय मंत्री खुद भी पूरे पंजाब में औचक चेकिंग करेंगे। एक्सीयन रोजाना रिपोर्ट भेजेंगे ताकि रोजाना की प्रगति की जानकारी प्राप्त हो सके और ए.आई.-आधारित एप इस अभियान की रीयल टाइम प्रगति को ट्रैक करेगा। इस अभियान का उद्देश्य ठोस और दस्तावेजी नतीजे हासिल करना है।