Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
हिसार में बार काउंसिल का फैसला, रिटर्निंग अधिकारी दलीप जाखड़ निलंबित
हिसार (Narendra Singh Danu): जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर वकीलों के बीच विवाद गहराता जा रहा है। Bar Council of India (BCI) द्वारा रिटर्निंग अधिकारी एडवोकेट दलीप जाखड़ को सस्पेंड करने और चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने के बावजूद बार एसोसिएशन 12 जून को मतदान करवाने पर अड़ी हुई है। स्थिति को देखते हुए BCI ने हिसार के पुलिस अधीक्षक और जिला प्रशासन को कोर्ट परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बार एसोसिएशन, एड-हॉक कमेटी, उम्मीदवारों और उनके समर्थकों को किसी भी प्रकार की चुनावी गतिविधि—जैसे बैठक, मतदान या आम सभा—आयोजित करने से मना किया गया है। इसके बावजूद रिटर्निंग अधिकारी एडवोकेट दलीप जाखड़ ने साफ किया है कि चुनाव की तैयारियां जारी हैं और 12 जून को बैलेट पेपर से मतदान करवाया जाएगा। मतदान केंद्र सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गौरतलब है कि Bar Council of Punjab and Haryana ने भी पहले ही चुनाव प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने के निर्देश जारी किए थे। अपने आदेश में परिषद ने रिटर्निंग अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को चुनाव कार्यक्रम रोकने को कहा था। इससे पहले 9 जून को BCI ने अंतरिम आदेश जारी कर प्रस्तावित चुनाव और उससे जुड़ी सभी गतिविधियों पर अगली सूचना तक रोक लगा दी थी। साथ ही एडवोकेट दलीप जाखड़ को चुनाव प्रक्रिया से दूर रहने के निर्देश दिए गए थे। इन आदेशों के बावजूद 10 जून को जिला बार एसोसिएशन द्वारा चुनाव संबंधी निर्देश जारी किए जाने से स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है। ऐसे में 12 जून को बार परिसर में टकराव की आशंका बढ़ गई है।