Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
15 जून तक स्व-गणना का अवसर, नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील
मंडी (Narendra Singh Danu) : जनगणना 2027 के तहत पहली बार शुरू की गई डिजिटल स्व-गणना सुविधा को लेकर प्रशासन ने नागरिकों से आगे आने की अपील की है। उपमंडलाधिकारी (नागरिक) एवं सहायक जनगणना अधिकारी मंडी सदर रुपिंदर कौर ने लोगों से 15 जून तक इस प्रक्रिया को पूरा करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि नागरिक अब घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर के जरिए पंजीकरण कर आवश्यक विवरण भरना होगा, जिसके बाद प्रत्येक परिवार को एक यूनिक सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी प्राप्त होगी। सरल और पारदर्शी प्रक्रिया एसडीएम ने कहा कि डिजिटल स्व-गणना प्रक्रिया सरल, सुरक्षित और पारदर्शी है। इससे नागरिकों को सुविधा मिलेगी और सटीक आंकड़ों के जरिए सरकार को जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। न करने पर घर-घर पहुंचेगी टीम उन्होंने स्पष्ट किया कि जो परिवार स्व-गणना नहीं करेंगे, उनके लिए जनगणना कर्मी घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। इसके बावजूद लोगों को डिजिटल सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा से पहले स्व-गणना पूरी कर जनगणना 2027 को सफल बनाने में सहयोग करें।