Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज विभिन्न विभागों की कर्मचारी यूनियनों के साथ उनकी शिकायतों और मांगों पर चर्चा करने तथा उनके मुद्दों के ठोस समाधान तलाशने के लिए अलग-अलग बैठकें कीं। इन बैठकों में वेटरनरी फार्मासिस्ट एक्शन कमेटी, ओवरएज बेरोजगार यूनियन, आदर्श स्कूल टीचिंग एंड नॉन-टीचिंग एसोसिएशन, पंजाब एड्स कंट्रोल इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन तथा आशा वर्कर एवं आशा फैसिलिटेटर यूनियन के प्रतिनिधिमंडलों के साथ विचार-विमर्श किया गया। कर्मचारी यूनियनों को पंजाब सरकार के सकारात्मक दृष्टिकोण का भरोसा दिलाते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कर्मचारियों के जायज मुद्दों का रचनात्मक ढंग से समाधान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी उचित मांगों की प्राथमिकता के आधार पर समीक्षा कर उनके समाधान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।” आशा वर्कर एवं आशा फैसिलिटेटर यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान वित्त मंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को आशा वर्करों के लिए स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा कवरेज उपलब्ध कराने हेतु एक व्यापक ढांचा तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि उनकी सामाजिक सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित किया जा सके। कर्मचारी यूनियनों द्वारा सौंपे गए मांगपत्रों की समीक्षा करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने लंबे समय से कार्यरत ठेका आधारित एवं अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने, आगामी मास्टर कैडर भर्तियों में आयु सीमा में छूट देने, वेतन संशोधन, पारदर्शी तबादला नीति तथा सेवा नियमों एवं कल्याणकारी लाभों की बहाली से संबंधित मुद्दों को गंभीरता से सुना। विस्तृत विचार-विमर्श के बाद उन्होंने संबंधित प्रशासनिक विभागों को यूनियनों की सभी जायज मांगों के शीघ्र निपटारे के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठकों के दौरान वेटरनरी फार्मासिस्ट एक्शन कमेटी की ओर से दविंदरपाल सिंह लसोई, जसविंदर कुमार, मनप्रीत सिंह ढिल्लों और हरभजन सिंह; ओवरएज बेरोजगार यूनियन की ओर से रमन कुमार मलोट और ललिता; आदर्श स्कूल टीचिंग एंड नॉन-टीचिंग एसोसिएशन की ओर से सलीम मोहम्मद, अमरजोत जोशी, अमनदीप शास्त्री और बलविंदर सिंह; पंजाब एड्स कंट्रोल इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से जसमेल सिंह देओल, गुरजंट सिंह और रुपिंदर कौर; तथा आशा वर्कर एवं आशा फैसिलिटेटर यूनियन की ओर से सरोज बाला और सुरजिंदर कौर ने अपने-अपने मुद्दे प्रस्तुत किए।