Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
सरकारी आवास आवंटन में पारदर्शिता, चंडीगढ़ में ऑनलाइन मॉड्यूल लागू
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : हरियाणा सरकार चंडीगढ़ में सरकारी आवासों के आवंटन को अधिक पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए ई-आवास पोर्टल पर एक नया ऑनलाइन मॉड्यूल विकसित करने जा रही है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इस संबंध में सभी विभागों को पत्र जारी कर नोडल अधिकारी नामित करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मौजूदा सिस्टम में खामियां उजागर वर्तमान व्यवस्था के तहत कर्मचारियों को ऑनलाइन आवेदन के साथ हार्ड कॉपी भी जमा करनी होती है। हालांकि, कई मामलों में सत्यापन प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा और स्थानांतरण व पदस्थापन संबंधी जानकारी समय पर अपडेट न होने से अपात्र कर्मचारी भी आवास पर बने रहते हैं। हाउस अलॉटमेंट कमेटी ने पाया कि अपूर्ण या गलत आवेदन भी प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं, जिससे पारदर्शिता और समयबद्धता प्रभावित हो रही है। नया मॉड्यूल लाएगा पारदर्शिता प्रस्तावित ऑनलाइन प्रणाली के तहत विभागाध्यक्ष या नोडल अधिकारी द्वारा डिजिटल सत्यापन के बाद ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। साथ ही ट्रांसफर और पोस्टिंग का डेटा रियल-टाइम में अपडेट होगा। इससे अपात्र कर्मचारियों की पहचान आसान होगी, वरिष्ठता सूची स्वत: अपडेट होगी और आवास आवंटन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी व सटीक बनेगी। नियम उल्लंघन पर सख्ती सरकार ने स्पष्ट किया है कि अपात्र पाए जाने पर कर्मचारियों से दंडात्मक किराया और ब्याज भी वसूला जा सकता है। नई व्यवस्था का उद्देश्य पूरे सिस्टम को डिजिटल और जवाबदेह बनाना है।