Uturn Time
Breaking
फीको का डेलीगेशन भारत के पेट्रोलियम मंत्री से मिला और डीज़ल खरीद पर नई पाबंदियों का विरोध किया, औद्योगिक क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्टिविटी की मांग उठाई भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत पंजाब में 90,000 से अधिक नशा पीड़ितों को नशामुक्ति, उपचार और पुनर्वास की सुविधा प्रदान की गई स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की CICU अध्यक्ष उपकार सिंह आहूजा ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के समक्ष उठाए उद्योग और प्रवासी मजदूरों के मुद्दे जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद वर्ल्ड एल्डर एब्यूज़ अवेयरनेस डे पर पंजाब की भगवंत मान सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए इन्क्लूसिव गवर्नेंस का मॉडल प्रस्तुत किया गैंगस्टरों ते वार का 144वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 519 स्थानों पर छापेमारी; 249 गिरफ्तार गुरु साहिबानों और संत-महापुरुषों द्वारा दिखाए गए धर्म के मार्ग पर चल रही है भगवंत मान सरकार: अरविंद केजरीवाल New Delhi: मोदी-ट्रंप बैठक से पहले कांग्रेस ने उठाए आर्थिक और कूटनीतिक मुद्दे, जी-7 शिखर सम्मेलन से पहले कांग्रेस का सवाल Panipat: धानक समाज को सशक्त बनाने के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान, कबीर साहेब प्रकटोत्सव भव्य रूप से मनाने का लिया निर्णय Hoshiarpur: साईं दास स्कूल ग्राउंड, जालंधर में “एक शाम भोले बाबा के नाम” भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया New Delhi: ऑनलाइन योग सत्र में उमड़ा जनसैलाब, 4 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने रचा कीर्तिमान
Logo
Uturn Time
साईं दास स्कूल ग्राउंड में भक्ति की बयार, ‘एक शाम भोले बाबा के नाम’ कार्यक्रम सफल
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : पंजाब सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा दीपक बाली की अध्यक्षता में साईं दास स्कूल ग्राउंड, जालंधर में “एक शाम भोले बाबा के नाम” भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के मधुर भजनों का रसास्वादन करने के लिए उपस्थित हुए और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण छा गया। विश्व प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके भजनों पर उपस्थित जनसमूह ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर संत समाज को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जहाँ विभिन्न आध्यात्मिक विभूतियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान ने दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के स्वामी सज्जनानंद जी का सम्मान करते हुए उन्हें भोले बाबा का सुंदर चित्र भेंट किया। इस सम्मान को आध्यात्मिक मूल्यों और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान का प्रतीक माना गया। कार्यक्रम ने भक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया तथा श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक संध्या सिद्ध हुआ।