समाज सशक्तिकरण पर जोर, युवाओं से आगे आने की अपील और प्रकटोत्सव भव्य बनाने का संकल्प
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : धानक समाज जिला पानीपत की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को धानक भवन (कबीर छात्रावास), हुड्डा सेक्टर-6, पानीपत में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता धानक समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा जिला सचिव कृष्ण दुग्गल ने की तथा मंच संचालन संस्था के सचिव रणधीर मोर ने किया। बैठक में जिले के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य व्यक्तियों, युवाओं, बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए कृष्ण दुग्गल ने कहा कि किसी भी समाज की पहचान उसकी शिक्षा, जागरूकता, संगठन और सामाजिक एकता से होती है। यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने सामाजिक दायित्वों को समझते हुए समाज हित को सर्वोपरि रखे, तो कोई भी शक्ति उस समाज की प्रगति को नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि हम सभी व्यक्तिगत मतभेदों, गुटबाजी और संकीर्ण सोच से ऊपर उठकर समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुट होकर कार्य करें।
उन्होंने विशेष रूप से युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा वर्ग समाज की सबसे बड़ी ताकत है। शिक्षित, जागरूक और संस्कारित युवा ही समाज को नई दिशा और नई पहचान प्रदान कर सकते हैं। समाज के प्रत्येक युवा को शिक्षा, रोजगार, सामाजिक जागरूकता और संगठन निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
कृष्ण दुग्गल ने कहा कि केंद्र एवं हरियाणा सरकार द्वारा अनुसूचित जाति समाज के उत्थान और कल्याण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने समाज के गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने, शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा सामाजिक सम्मान दिलाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने समाज के लोगों से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
बैठक में समाज हित में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। विभिन्न गांवों से आए प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखते हुए समाज को शिक्षित, संगठित, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संत शिरोमणि सद्गुरु कबीर साहेब जी का पावन प्रकटोत्सव इस वर्ष कबीर छात्रावास, हुड्डा सेक्टर-6, पानीपत में भव्य, ऐतिहासिक एवं गरिमामयी रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के सभी गांवों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों को जोड़ते हुए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम की तिथि एवं मुख्य अतिथियों की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।
बैठक के अंत में उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने धानक समाज की एकता, भाईचारे, शिक्षा, संगठन और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया तथा सद्गुरु कबीर साहेब जी के मानवता, समानता और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
"जब समाज संगठित होगा, तभी समाज सशक्त होगा; जब समाज शिक्षित होगा, तभी समाज विकसित होगा
इस मिटिंग मे धानक समाज के वरिष्ठ नेता कृष्ण दुग्गल, डा रणधीर मोर, दिलबाग खटक, धर्मपाल दैहडान, जगदीश नागर, मिस्त्री इन्द्रसोलंकी, जगदीश नौल्था, मानसिह लडवाल, रमेश ग्वालडा, डा प्रदीप भालसी, सुरेंद्र निनानिया, रामेश्वरम अटकाण, सुनील सरोहा,सुशील खनगवालआदि काफी सँख्या