Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
ट्रैफिक नियमों की अनदेखी महंगी पड़ी, 10 दिन में 87 हजार से ज्यादा चालान
जयपुर: राजस्थान में यातायात नियमों की सख्त पालना सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष महाअभियान के तहत पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। 4 से 13 जून के बीच प्रदेशभर में 87,945 वाहनों और चालकों के खिलाफ दंडात्मक एवं विधिक कार्रवाई की गई। डीजी ट्रैफिक अनिल पालीवाल के निर्देशन में चल रहे इस अभियान की जानकारी देते हुए अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (यातायात) डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि सबसे ज्यादा कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के विपरीत काली फिल्म लगे वाहनों और नियम विरुद्ध नंबर प्लेटों पर की गई। अभियान के दौरान काली फिल्म वाले 33,918, अनाधिकृत शब्द/चिन्ह लिखे 12,094, गलत नंबर प्लेट वाले 22,630, वाहन संरचना में अवैध बदलाव करने वाले 8,490, अवैध लाल-नीली बत्ती/हूटर वाले 6,097 और प्रेशर/एयर हॉर्न वाले 4,716 वाहनों पर कार्रवाई की गई। शनिवार को ही एक दिन में 8,750 वाहनों पर कार्रवाई दर्ज की गई, जिनमें काली फिल्म, अवैध नंबर प्लेट, हूटर और प्रेशर हॉर्न जैसे उल्लंघन प्रमुख रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वाहनों पर पद, जाति या प्रभाव दर्शाने वाले शब्द लिखना, काली फिल्म लगाना या हूटर-फ्लैशर का उपयोग करना कानूनन अपराध है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि सड़क सुरक्षा से समझौता करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सुरक्षित और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।