Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
भारतीय रेलवे ने सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया, अंबाला मंडल में कवच सिस्टम लागू
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu): Indian Railways ने रेलवे सुरक्षा को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल में ‘कवच’ प्रणाली लागू करने के लिए 201 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। यह परियोजना 811 रूट किलोमीटर क्षेत्र को कवर करेगी। रेल मंत्रालय के अनुसार, यह पहल देशभर में एलटीई आधारित संचार नेटवर्क के साथ ‘कवच’ प्रणाली के विस्तार के व्यापक कार्यक्रम का हिस्सा है। इसके तहत अंबाला मंडल के कई अहम रेलखंडों पर यह अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली स्थापित की जाएगी। परियोजना में अंबाला छावनी-लुधियाना, कालका-चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा-साहनेवाल, सरहिंद-दौलतपुर चौक, राजपुरा-बठिंडा-श्रीगंगानगर और लुधियाना-धूरी-जाखल जैसे प्रमुख रेल मार्ग शामिल हैं। ये कॉरिडोर हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बीच यात्री और माल परिवहन के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। ‘कवच’ भारतीय रेलवे द्वारा विकसित स्वदेशी ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (ATP) प्रणाली है, जो सिग्नल पासिंग एट डेंजर (SPAD) जैसी घटनाओं को रोकने, आवश्यकता पड़ने पर स्वतः ब्रेक लगाने और ट्रेनों की गति नियंत्रित करने में सक्षम है। इससे टक्कर की आशंका को काफी हद तक कम किया जा सकता है। रेलवे का कहना है कि उच्च घनत्व और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मार्गों पर ‘कवच’ प्रणाली का विस्तार सुरक्षा, विश्वसनीयता और परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए लगातार किया जा रहा है। अंबाला मंडल की यह परियोजना इसी दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।