Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
हरियाणा में कर्मचारियों के लिए नई ट्रांसफर पॉलिसी जल्द, कैबिनेट में प्रस्ताव
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : हरियाणा में लंबे समय से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य मंत्रिमंडल की 22 जून को प्रस्तावित बैठक में नई शिक्षक स्थानांतरण नीति को मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है। मंजूरी मिलते ही तबादलों का शेड्यूल जारी किया जा सकता है। शिक्षकों की मांगों को लेकर Haryana School Lecturer Association (हसला) के राज्य प्रधान सतपाल सिंधु के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा विभाग के निदेशक जितेंद्र दहिया से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। निदेशक जितेंद्र दहिया ने बताया कि नई ट्रांसफर पॉलिसी को कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इसके साथ ही कई अन्य मामलों पर भी विभागीय स्तर पर प्रगति की जानकारी दी गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए। पदोन्नति और वरिष्ठता मामलों में भी तेजी बैठक में पीजीटी से प्रिंसिपल पदोन्नति (ROH) से जुड़ी फाइल को प्रधान सचिव के पास भेजने के निर्देश दिए गए। वहीं मेवात क्षेत्र के शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को भी जल्द शुरू करने की बात कही गई। वर्ष 2016 से लंबित वरिष्ठता सूची तैयार करने के लिए गठित समिति को मंजूरी दे दी गई है और उसे तत्काल काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। TA/DA और प्रशासनिक फैसलों पर भी चर्चा डीआईईटी संस्थानों में पिछले दो वर्षों से लंबित टीए/डीए भुगतान के मुद्दे को भी उठाया गया। निदेशक ने इस भुगतान को नियमित करने के प्रस्ताव को वित्त विभाग को भेजने के निर्देश दिए। इसके अलावा सीसीएल फाइलों को उपायुक्त के माध्यम से भेजने संबंधी आदेश को वापस लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। बैठक में राज्य वित्त सचिव पवन मोर, राज्य सचिव संदीप खोखर और मेवात जिला प्रधान विक्रम राणा समेत अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।