Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/17 जून। मानसा में युवक की बीच सड़क पर हत्या कर दी गई। वह तड़के करीब साढ़े 4 बजे सब्जी मंडी के लिए घर से निकला था, लेकिन घर से लगभग 15 मिनट की दूरी पर ही कुछ हमलावरों ने उसे रास्ते में घेर लिया। आरोपियों ने पहले उसे स्कूटी से गिराया और फिर तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, और वारदात स्थल पर खून के साथ मांस के टुकड़े भी बिखरे पाए गए, जिससे घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने आसपास के इलाके की जांच शुरू कर दी है और लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। सब्जी मंडी में मुनीम का काम करता था युवक जानकारी के अनुसार, कस्बा बुढलाडा में गांव दरियापुर खुर्द का रहने वाला राजदीप सिंह (29), जो बुढलाडा की सब्जी मंडी में मुनीम का काम करता था। परिवार के अनुसार, घर से करीब 15 मिनट की दूरी पर ही रास्त में घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उसे घेर लिया। इसके बाद उसपर हमला कर लिया। तेजधार हथियार से आरोपियों ने उसकी गर्दन काट दी। इसके अलावा उसके शरीर पर कई जगह चोट पहुंचाई। दरियापुर और कुलाना के बीच रेलवे फाटक के पास लोगों ने सड़क पर खून से लथपथ शव पड़ा मिला, इसके बाद उन्होंने परिवार को सूचना की, जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। ----