Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पार्टी ड्रग्स की सप्लाई करने वाला बड़ा तस्कर गुरुग्राम में काबू, पुलिस ने किया खुलासा
गुरुग्राम (Narendra Singh Danu) : गुरुग्राम पुलिस ने हाई-प्रोफाइल पार्टियों और क्लबों में ड्रग सप्लाई करने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-39 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से एमडीएमए और कोकीन जैसी महंगी ड्रग्स बरामद की हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के अनुसार, आरोपी को सिकंदरपुर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 14.67 ग्राम एमडीएमए और 6.27 ग्राम कोकीन बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 33 वर्षीय तौफीक के रूप में हुई है, जो नूंह जिले के बैंसी गांव का रहने वाला है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह इलाके में ड्रग बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना के आधार पर जाल बिछाकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया। दिल्ली से लाता था ड्रग, पार्टियों में करता था सप्लाई प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह दिल्ली के एक सप्लायर से करीब 70 हजार रुपये में ड्रग खरीदकर गुरुग्राम लाता था। इसके बाद वह इसे छोटे-छोटे पैकेट में बांटकर क्लबों और पार्टियों में आने वाले युवाओं को ऊंचे दामों पर बेचता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी कई बार इस तरह की सप्लाई कर चुका है और शहर के पॉश इलाकों में उसका नेटवर्क सक्रिय था। मोबाइल जब्त, बड़े नेटवर्क की जांच जारी पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं। शुरुआती जांच में कई संदिग्ध नंबर सामने आए हैं, जिनके जरिए पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस रैकेट में अन्य बड़े सप्लायर और स्थानीय पेडलर्स के शामिल होने की संभावना है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।