Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
- ऑस्ट्रेलिया स्थित साथी के निर्देशों पर काम कर रहा था गिरफ्तार आरोपी: डीजीपी गौरव यादव

- हथियारों की खेप को आगे पहुंचाने के लिए स्थानीय लिंक के रूप में काम कर रहा था गिरफ्तार आरोपी: एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिंदर मान
अमृतसर: सीमा पार से हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पंजाब ने पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एक AK-47 राइफल और 25 पिस्तौल सहित कुल 26 आधुनिक हथियार बरामद किए हैं। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहां दी। उल्लेखनीय है कि पंजाब पुलिस ने आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ अपनी मुहिम तेज कर दी है और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं। यह कार्रवाई स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर द्वारा अमल में लाई गई। आरोपी व्यक्ति, जिसकी पहचान रोहन खोसला, निवासी रूपनगर कॉलोनी, अमृतसर के रूप में हुई है, को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी से 14 9एमएम और 11.30 बोर के विभिन्न ब्रांडों की पिस्तौलें – जिनमें नोरिंको स्टार मार्क, ग्लॉक, ज़िगाना, टॉरस, वाल्थर आदि शामिल हैं – सहित 368 जिंदा कारतूस और 48 मैगजीन बरामद की हैं। बड़ी मात्रा में हथियारों और गोला-बारूद की खेप बरामद करने के अलावा, पुलिस टीम ने अमेरिका में बनी एक बुलेट-प्रूफ जैकेट भी बरामद की है और आरोपी की हुंडई आई-20 कार (पीबी 02 ईजे 2347), जिसका इस्तेमाल वह हथियारों की तस्करी के लिए कर रहा था, को भी जब्त कर लिया है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी ऑस्ट्रेलिया-आधारित हैंडलर, जिसने सोशल मीडिया एप्लिकेशन के माध्यम से हथियार पहुंचाने वाले स्थान के बारे में जानकारी साझा की थी, के निर्देशों पर काम कर रहा था। डीजीपी ने कहा कि आगे-पीछे के संबंध स्थापित किए जा रहे हैं और इस मामले में शामिल सभी गुर्गों की पहचान करने, पूरे आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने और सीमा पार से हथियारों की तस्करी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है। ऑपरेशन से संबंधित विवरण साझा करते हुए, एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि बीएसएफ से, बॉर्डर आउटपोस्ट (बीओपी) शाहपुर के क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से गिराए गए हथियारों की खेप प्राप्त करने के बारे में पुख्ता सूचना मिली थी। इस पर तीव्र कार्रवाई करते हुए, एसएसओसी अमृतसर की टीम ने बीएसएफ टीम के समन्वय के साथ हुंडई आई-20 में जा रहे संदिग्ध रोहन खोसला को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि कार की तलाशी के दौरान, 25 आधुनिक पिस्तौल और एक AK-47 राइफल सहित जिंदा कारतूस, मैगजीन और अमेरिका में बनी एक बुलेट-प्रूफ जैकेट बरामद की गई। एआईजी ने कहा कि यह भी पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी अपने ऑस्ट्रेलिया-स्थित हैंडलर के निर्देशों के अनुसार इस खेप को आगे अन्य गुर्गों तक पहुंचाने के लिए एक स्थानीय कड़ी के रूप में काम कर रहा था। इस संबंध में आगे की जांच जारी है। इस संबंध में एफआईआर संख्या 39 दिनांक 19.06.2026 को, शस्त्र अधिनियम की धारा 25, बीएनएस की धारा 111 और 61(2) तथा भारतीय वायुयान अधिनियम की धारा 25, 26, 27, 28 और 29 के तहत पुलिस स्टेशन एसएसओसी अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है।