Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
ब्रह्मसरोवर में आज गूंजेंगे सुर, विश्व संगीत दिवस पर विशेष कार्यक्रम
कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह) : सांस्कृतिक अधिकारी डा. दीपिका ने कहा कि कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा की तरफ से विश्व संगीत दिवस पर सांगीतिक कार्यक्रम का आयोजन 21 जून को सायं 6 बजे ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा होंगे। उन्होंने आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग के आदेशानुसार विश्व संगीत दिवस पर कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांगीतिक कार्यक्रम का आयोजन सायं 6 बजे किया जाएगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा करेंगे। इस कार्यक्रम में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा भी मौजूद रहेंगे। इस सांगीतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार सुभाष घोष अपनी बांसुरी की धुन से ब्रह्मसरोवर की फिजा बदलने का काम करेंगे। इसके अलावा कई जाने माने कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।