Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
रोड रेज की घटना, गुरुग्राम में कार को नुकसान पहुंचाने वाले दो आरोपी काबू
गुरुग्राम (Narendra Singh Danu) : Gurugram में रोड रेज का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां गाड़ी को साइड न देने को लेकर हुई मामूली कहासुनी हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि दो युवकों ने एक व्यक्ति की कार में तोड़फोड़ की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार को उस समय हुई जब पीड़ित सोहना रोड से राजीव चौक की ओर जा रहा था। रास्ते में एक स्कॉर्पियो सवार दो युवक लापरवाही और जिगजैग तरीके से गाड़ी चला रहे थे। टक्कर से बचने के बाद आरोपियों ने पीड़ित की कार को रोककर गाली-गलौच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह किसी तरह वहां से निकल गया, लेकिन राजीव चौक के पास आरोपियों ने दोबारा उसका रास्ता रोक लिया। इस दौरान उन्होंने डंडे से कार के शीशे तोड़ दिए। हमले में पीड़ित के कंधे पर चोट लगी, जबकि टूटे कांच के टुकड़े उसके चेहरे पर भी लगे। आरोपियों ने मौके पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की शिकायत मिलने के बाद थाना सदर पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस चौकी नाहरपुर रूपा की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान पार्थ और पारस (उम्र 22 वर्ष) निवासी सेक्टर-48 फाजिलपुर के रूप में की है। पूछताछ में सामने आया कि साइड न देने को लेकर हुए विवाद के बाद ही उन्होंने यह वारदात की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद कर ली है और आगे की जांच जारी है।