Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने का ऐलान, नितिन नवीन ने कही बड़ी बात
जालंधर (Narendra Singh Danu) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पंजाब में फैल रहे ‘चिट्टे’ के जहर को जड़ से खत्म करने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। नितिन नवीन ने जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लेकर सैकड़ों लोगों के साथ योगाभ्यास किया और युवाओं को नशा विरोधी शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में हर पंजाबी की भागीदारी जरूरी है और समाज के सभी वर्गों को आगे आना होगा। उन्होंने पंजाब में नशे की समस्या पर चिंता जताते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ विजन से जोड़ा। उन्होंने कहा कि मजबूत और नशामुक्त युवा ही देश को आगे बढ़ा सकते हैं। “अगर युवा कमजोर होंगे, तो राष्ट्र भी कमजोर होगा,” उन्होंने कहा। नितिन नवीन ने युवाओं से नशे को पूरी तरह न कहने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को दोहराते हुए इसे विकसित भारत की दिशा में मार्गदर्शक बताया। पंजाब की सांस्कृतिक पहचान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की पहचान दूध, दही, सरसों का साग और मक्की की रोटी जैसी परंपराओं से है, न कि नशे से। उन्होंने युवाओं से इस विरासत को आगे बढ़ाने की अपील की। कार्यक्रम में एलपीयू के चांसलर डॉ. अशोक मित्तल, पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, राज्यसभा सांसद तरुण चुघ, विक्रमजीत सिंह साहनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर एलपीयू की ओर से ‘नमो चेयर’ की घोषणा की गई और ‘टाइम कैप्सूल’ पहल का अनावरण किया गया, जिसे 2047 में खोला जाएगा।