Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
भर्ती घोटालों को लेकर कांग्रेस का आरोप— सरकार युवाओं के भविष्य की रक्षा में नाकाम
हरिद्वार (Narendra Singh Danu) : हरिद्वार में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की जिला महानगर इकाई ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं के रद्द होने, चयन प्रक्रियाओं में देरी और बढ़ती बेरोजगारी को युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर संकट बताया। अमन गर्ग ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में वर्षों की मेहनत करने वाले छात्र बार-बार प्रश्नपत्र लीक और परीक्षाओं के निरस्तीकरण से मानसिक तनाव झेल रहे हैं। उनका आरोप है कि नकल माफिया और भ्रष्टाचार ने सरकारी नौकरी की प्रक्रिया में युवाओं का भरोसा कमजोर किया है। कांग्रेस नेताओं ने रिया कुमारी थापा की आत्महत्या का उल्लेख करते हुए कहा कि परीक्षा संबंधी अनिश्चितता और देरी युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल रही है। उन्होंने सरकार की नकल विरोधी नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि सख्त कानूनों के बावजूद भर्ती परीक्षाओं में लगातार अनियमितताएं सामने आ रही हैं। पार्टी ने मांग की है कि: पेपर लीक और भर्ती घोटालों की निष्पक्ष जांच हो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो नकल माफिया के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए लंबित भर्ती प्रक्रियाएं समयबद्ध पूरी की जाएं प्रतियोगी छात्रों के लिए मानसिक स्वास्थ्य सहायता और काउंसलिंग की व्यवस्था हो कांग्रेस का कहना है कि वह युवाओं के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।