Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/24 जून। पंजाब के अबोहर में वांटेड आरोपी को पकड़ने आई राजस्थान के संगरिया थाने की टीम पर हमला कर दिया गया। ग्रामीणों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई कर आरोपी को छुड़ा लिया। इस मामले में बहाववाला थाना पुलिस ने पति-पत्नी सहित 3 नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, संगरिया थाने में दर्ज एक आपराधिक मामले में अजीत सिंह और पवन कुमार उर्फ काली वांछित था। एएसआई जसकरण सिंह के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस की एक टीम को सूचना मिली थी कि पवन कुमार उर्फ काली पंजाब के गांव कंधवाला अमरकोट में छिपा हुआ है। इसी सूचना पर पुलिस टीम गांव पहुंची और उसकी तलाश शुरू की। पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि पवन कुमार गांव निवासी राजकुमार उर्फ राजू की वर्कशॉप पर मौजूद था। जब पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लेने का प्रयास किया, तो राजकुमार और उसकी पत्नी ने इसका विरोध किया। आरोप है कि दोनों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और शोर मचाकर अन्य ग्रामीणों को भी मौके पर बुला लिया। जिसके बाद पुलिस के साथ मारपीट की। ----