Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कुरुक्षेत्र और कैथल में सांसद नवीन जिन्दल के सहयोग से चलाए गए अभियान ने बदली मरीजों की जिंदगी

सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में 100 नि:क्षय मित्रों में से 85 मरीज स्वस्थ होकर मुख्यधारा से जुड़े
टीबी उन्मूलन अभियान में बड़ी उपलब्धि, 85 परिवार हुए रोगमुक्त
नवीन जिंदल के प्रयासों से टीबी पीड़ित परिवारों को मिली राहत
कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : टीबी से मुक्ति के लिए प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सांसद नवीन जिन्दल के सहयोग से कुरुक्षेत्र और कैथल जिलों में 100 नि:क्षय मित्रों को चिन्हित कर टीबी मरीजों को गोद लिया गया था। दोनों जिलों में उपचार के दौरान उन्हें पोषण और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया था। इस मुहिम के परिणामस्वरूप दोनों जिलों में सहयोग प्राप्त करने वाले 100 में से 85 मरीज सफलतापूर्वक अपना इलाज पूरा कर चुके हैं। ये मरीज अब टीबी मुक्त होकर स्वस्थ जीवन की ओर लौट चुके हैं तथा समाज की मुख्यधारा से जुड़ गए हैं। सांसद नवीन जिन्दल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत चयनित मरीजों को लगातार 6 महीने तक पोषण सामग्री उपलब्ध कराई गई थी। इसके साथ-साथ नियमित रूप से उनकी काउंसलिंग और मार्गदर्शन भी किया गया था। ताकि मरीजों का मनोबल बना रहे और वे अपना इलाज पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा कर सकें। उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल जनहित और समाज कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण अभियानों में सक्रिय सहयोग देते रहे हैं, ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।