링크모음스포츠중계주소야주소킹링크모음주소야주소모음주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker주소킹여기여주소모음아이러브밤여기여주소모음링크모음casibombetciocasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibom telegramgrandpashabet 8255holiganbet 7672holiganbet 7672grandpashabet 8255grandpashabet 8254holiganbet 7673jojobet 8232holiganbet 7673jojobet 8233jojobet 8233casibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom링크모음주소모음링크모음hacklink : linkforge.ccBacklink : https://linkforge.cc/Backlink : https://linkforge.cc/Buy Backlink : https://linkforge.cc/주소가자주소온길토토사이트주소온길주소온길주소온길주소온길주소모음주소모음링크모음주소모음주소온길토토사이트먹튀검증슬롯사이트토토사이트주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트먹튀검증커뮤니티주소온길주소온길주소모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음링크모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트주소모음주소가자토토사이트토토솔루션카지노솔루션토토솔루션카지노솔루션토토솔루션먹튀검증먹튀검증 커뮤니티먹튀검증먹튀검증 커뮤니티주소온길링크모음주소모음링크모음주소온길주소모음주소타임주소모음 링크모음주소모음주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음주소모음링크모음링크모음주소모음주소모음링크모음토토솔루션주소모음링크모음링크모음토토솔루션카지노솔루션주소모음링크모음주소모음주소모음링크모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트주소모음링크모음토토사이트토토사이트링크모음링크모음링크모음링크모음주소모음사이트모음카지노솔루션주소모음주소모음링크모음주소가자주소모음링크모음주소모음주소모음링크모음주소모음주소모음링크모음주소가자링크모음주소모음주소모음주소모음주소모음주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음
Barnala: बरनाला से विपक्ष पर बरसे भगवंत मान, बोले- पंजाब की तरक्की नहीं पचा पा रहीं कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
1 जुलाई से ‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं को मिलेगी वित्तीय सहायता, फर्जी वीडियो के जरिए बदनाम करने का लगाया आरोप
बरनाला (Narendra Singh Danu) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बरनाला में आयोजित ‘लोक मिलनी’ (जनता दरबार) के दौरान कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि तीनों दल पंजाब की अभूतपूर्व प्रगति और आम आदमी पार्टी सरकार को मिल रहे जनसमर्थन से घबराकर उनके खिलाफ एकजुट हो गए हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक रूप से मुकाबला न कर पाने के कारण विपक्ष धर्म के नाम पर फर्जी वीडियो और झूठे प्रचार के जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष की तमाम साजिशों के बावजूद उनकी सरकार का पूरा ध्यान विकास और जनकल्याण पर केंद्रित है। उन्होंने ऐलान किया कि 1 जुलाई से ‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत राज्य की महिलाओं को वित्तीय सहायता मिलनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को योजना का लाभ सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाएगा। सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1,000 रुपये और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह की सहायता मिलेगी। सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से पंजाब की लगभग 97 प्रतिशत महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है और इसके लिए राज्य सरकार ने 9,300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सहायता राशि केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता से सामाजिक और आर्थिक निर्णयों में उनकी भागीदारी भी मजबूत होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गांवों में हाई-टेंशन बिजली की तारों को भूमिगत करने की देश की पहली परियोजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत उनके पैतृक गांव से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की गई है। उनके अनुसार इस परियोजना से बिजली दुर्घटनाओं में कमी आएगी, फसलों को आग से होने वाले नुकसान पर रोक लगेगी और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था अधिक सुरक्षित एवं आधुनिक बनेगी। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के 90 प्रतिशत से अधिक घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है और पहली बार किसानों को दिन के समय नियमित बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने निजी थर्मल प्लांट खरीदकर नया इतिहास रचा है, जबकि केंद्र सरकार सार्वजनिक संपत्तियों का निजीकरण कर रही है। सिंचाई व्यवस्था का जिक्र करते हुए भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार ने 14 हजार किलोमीटर लंबी पाइपलाइन और खालों का निर्माण कराया है। इसके जरिए लगभग 21 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे किसानों को सिंचाई में राहत मिली है और कई क्षेत्रों में भूजल स्तर दो से चार मीटर तक बढ़ा है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पारंपरिक राजनीतिक दल जनता के बीच जाने से बच रहे हैं क्योंकि उनके पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक रूप से विफल होने के बाद विपक्ष अब उन्हें धार्मिक आधार पर बदनाम करने की कोशिश कर रहा है और फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने वायरल वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताते हुए लोगों से ऐसे प्रचार पर विश्वास न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे पंजाब के विकास, बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर काम करते रहेंगे और किसी भी साजिश से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल पर एकजुट होकर राजनीतिक षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और अंतिम फैसला भी वही करेगी। स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत पंजाब के प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस योजना के माध्यम से अब तक 650 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का मुफ्त इलाज लोगों को उपलब्ध कराया जा चुका है। इस अवसर पर लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।