Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
मेजर अली ज़ीरकपुर 22 Jan : बलटाना क्षेत्र स्थित सैनी विहार फेस-3 में वर्ष 2008 में बड़े उत्साह के साथ शुरू की गई सरकारी लाइब्रेरी आज बदहाली की मिसाल बन चुकी है। अकाली दल के तत्कालीन विधायक एन.के. शर्मा और उस समय के पार्षद हवा सिंह अत्री द्वारा इस लाइब्रेरी का उद्घाटन कर नींव पत्थर रखा गया था। इसे क्षेत्र के बच्चों और युवाओं की पढ़ाई के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात बताया गया था, लेकिन समय के साथ यह लाइब्रेरी अपने मूल उद्देश्य से पूरी तरह भटक गई। स्थानीय लोगों के अनुसार उद्घाटन के बाद लाइब्रेरी में रखे गए टेबल, कुर्सियां, बेंच और अन्य सामान धीरे-धीरे गायब हो गए। आरोप है कि शुरुआती दौर में ही लाइब्रेरी का फर्नीचर उठा लिया गया, जिसके चलते यहां कभी नियमित रूप से पढ़ाई की व्यवस्था ही नहीं बन पाई। हालात यह हैं कि आज यह भवन जुआरियों, शराबियों और नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। सबसे हैरानी की बात यह है कि आसपास रहने वाले कई लोगों को यह तक जानकारी नहीं कि सैनी विहार फेस-3 में कभी कोई लाइब्रेरी भी थी। बीते लगभग 18 वर्षों में न तो किसी सरकार ने और न ही नगर परिषद के अधिकारियों ने इस सरकारी संपत्ति की सुध ली। देखरेख के अभाव में लाइब्रेरी की हालत उजड़े हुए कबाड़खाने जैसी हो चुकी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते इस लाइब्रेरी को संजोया गया होता, तो आज सैकड़ों बच्चों और युवाओं को इसका लाभ मिल सकता था। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि लाइब्रेरी का पुनर्निर्माण कर इसे दोबारा शुरू किया जाए, ताकि पढ़ाई के लिए एक सुरक्षित और उपयोगी स्थान मिल सके। कोट्स “मुझे जब यह लाइब्रेरी सौंपी गई थी, तब वहां न टेबल थी और न ही कुर्सी। आज हालात यह हैं कि यह जगह नशेड़ियों का अड्डा बन चुकी है।” — परवीन शर्मा, पूर्व पार्षद, अकाली दल बॉक्स “लाइब्रेरी की बेंच और कुर्सियां टूट चुकी थीं। यह कहना कि वे मेरे पास हैं, पूरी तरह गलत है। कांग्रेस सरकार के दौरान इस लाइब्रेरी की हालत ज्यादा खराब हुई। उस समय कुछ लोगों ने काफी बदमाशी की।” — हवा सिंह अत्री, पूर्व पार्षद, अकाली दल बॉक्स “मुझे आज तक यह जानकारी ही नहीं थी कि बलटाना में कोई लाइब्रेरी है। 2008 से 2020 तक नगर परिषद एन.के. शर्मा के अधीन थी। अगर पहले पता होता तो हालिया बैठक में इस लाइब्रेरी के सुधार का प्रस्ताव भी पास करवाता।” — उदयवीर ढिल्लो, अध्यक्ष, नगर परिषद, ज़ीरकपुर कोट्स “आप लाइब्रेरी से संबंधित पूरी जानकारी भेज दीजिए। मैं इसे दोबारा शुरू करवाने के लिए कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दूंगी।” — कोमल मित्तल, डीसी मोहाली