Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
बोले- पंजाब में 90% वोटरों की मैपिंग पूरी, किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं कटने देंगे
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत अपना एन्यूमरेशन फॉर्म भरने के बाद प्रदेशवासियों से भी समय रहते वोटर सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक करीब 90 प्रतिशत वोटरों की मैपिंग पूरी हो चुकी है और शेष कार्य भी तेजी से जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 जून से 24 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस प्रक्रिया के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम वोटर सूची से नहीं हटने दिया जाएगा। भगवंत मान ने बीएलओ और चुनाव आयोग के कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत के कारण सत्यापन अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं और मतदाताओं को इसे भरने में सहायता भी दे रहे हैं। मौजूदा विवरणों के सत्यापन के लिए किसी अतिरिक्त दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यदि किसी घर पर ताला मिलता है तो बीएलओ वहां सूचना पर्ची और स्टिकर लगाएंगे तथा कम से कम तीन बार दोबारा संपर्क करेंगे। उन्होंने लोगों से निर्धारित समय के भीतर फॉर्म जमा कराने की अपील करते हुए कहा कि सही ढंग से भरे गए फॉर्म के आधार पर ही नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के फॉर्म जमा नहीं होंगे, उनके संबंध में नियमानुसार पड़ताल की जाएगी और उन्हें अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक अथवा दोहरी प्रविष्टि जैसी श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री के अनुसार, मतदाता सूची का प्रारूप 3 अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा। यदि कोई मतदाता इससे पहले फॉर्म जमा नहीं करा पाता है तो वह 3 अगस्त से 2 सितंबर के बीच फॉर्म-6 और घोषणा पत्र के साथ दावा प्रस्तुत कर सकता है। अंतिम मतदाता सूची 1 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी।