Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 22 Jan : नजदीकी गांव खेड़ी गुज्जरां में घर में घुसकर हमला कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक दर्जन के करीब लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में गांव खेड़ी गुज्जरां निवासी हरदीप कुमार पुत्र राम करन ने बताया कि वह दूध सप्लाई का काम करता है। 20 जनवरी को वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के ही मनीष कुमार और गुरमीत सिंह उसके घर आए। गेट खुलते ही दोनों घर के अंदर दाखिल हो गए और हरदीप को बाहर बुलाने लगे। हरदीप और उसका चाचा का लड़का गुरजंट सिंह कमरे से बाहर आए तो आरोपियों ने, जो नशे में थे, उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि गीत गुज्जर ने हरदीप की मां को धक्का दे दिया। जब गुरजंट सिंह बीच-बचाव करने आया तो गीत गुज्जर ने तलवार से उसके सिर पर वार किया। गुरजंट ने हाथ आगे कर वार से बचाव किया, लेकिन इसके बाद आरोपियों ने दोनों की जमकर पिटाई की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद परिजन घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल डेराबस्सी लेकर पहुंचे। वहीं हरदीप ने बताया कि उसका चाचा का बेटा गुरदीप सिंह पुत्र भाग सिंह मोटरसाइकिल पर घर से खाना लेकर अस्पताल आ रहा था। इस दौरान आरोपियों ने माहीवाला के पास सर्विस स्टेशन के नजदीक उसे घेर लिया और उसकी भी मारपीट कर दी। गुरदीप सिंह को भी इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हरदीप कुमार के बयान के आधार पर मनी कुमार उर्फ बिट्टू, गुरमीत सिंह उर्फ गीत गुज्जर, बिट्टू निवासी खेड़ी गुज्जरां, सोनी निवासी सनेटा सहित 4-5 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।