Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
केंद्रीय मंत्री ने समन्वय, समय पर पहचान और जनभागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को दिल्ली सरकार के साथ टीबी मुक्त भारत अभियान और डेंगू से निपटने की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में दोनों स्वास्थ्य अभियानों की प्रगति, मरीजों की समय पर पहचान, उपचार व्यवस्था और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान मानसून के मद्देनज़र डेंगू की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे प्रयासों, मच्छर नियंत्रण अभियान, निगरानी व्यवस्था और जन-जागरूकता कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि टीबी उन्मूलन अभियान को गति मिले और मौसमी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि अभियान से जुड़ी जानकारी सरल भाषा में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए, जिससे जनभागीदारी बढ़ सके। जेपी नड्डा ने जनप्रतिनिधियों और स्थानीय संगठनों की सक्रिय भागीदारी पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान को मजबूत बनाने के लिए ‘माई भारत’ स्वयंसेवकों को भी अधिक से अधिक जोड़ा जाए, ताकि जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्य हो सके। उन्होंने टीबी की शीघ्र पहचान के लिए एआई आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की उपलब्धता बढ़ाने के निर्देश दिए, जिससे समय पर निदान और उपचार संभव हो सके। साथ ही रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशंस की भूमिका को स्पष्ट रूप से परिभाषित करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में डेंगू नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार की तैयारियों की भी समीक्षा की गई और प्रभावी निगरानी, समन्वित कार्रवाई तथा समय पर निवारक उपायों को मजबूत करने पर सहमति बनी।