Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
संवाद की पैरवी कर रहे नेताओं से पूछा—क्या मुंबई, उरी, पुलवामा और पहलगाम के शहीदों के परिवारों को जवाब देंगे?; कहा- आतंकवाद पर भारत की जीरो टॉलरेंस नीति से कोई समझौता नहीं
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने पाकिस्तान के साथ संबंध सामान्य करने और वार्ता बहाल करने की वकालत करने वाले नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को भारत सरकार को सलाह देने के बजाय पाकिस्तान की सरकार और सेना पर आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का दबाव बनाना चाहिए। बुधवार को जारी बयान में चुग ने कहा कि भारत में बैठे कुछ राजनीतिक नेता पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की सच्चाई को नजरअंदाज कर उसके पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे बयान आतंकवाद के सबसे बड़े पीड़ित भारत की पीड़ा को कमतर आंकते हैं और पाकिस्तान के दुष्प्रचार को बल देते हैं। भाजपा नेता ने कहा कि यदि संबंधित नेता वास्तव में शांति चाहते हैं तो उन्हें पाकिस्तान से आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर बंद करने, सीमा पार घुसपैठ रोकने, आतंकवादी संगठनों को मिलने वाला संरक्षण और वित्तीय मदद समाप्त करने तथा आतंकवाद को राज्य नीति के रूप में छोड़ने की मांग करनी चाहिए। तरुण चुग ने कहा कि कुछ नेता वर्षों से आतंकवाद के शिकार भारत और आतंकवाद को संरक्षण देने वाले पाकिस्तान के बीच झूठी समानता स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि पूरी दुनिया पाकिस्तान की भूमिका से परिचित है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से बातचीत की पैरवी करने वालों को पहले मुंबई, पठानकोट, उरी, पुलवामा और पहलगाम जैसे आतंकी हमलों में शहीद हुए जवानों और मारे गए निर्दोष नागरिकों के परिवारों को जवाब देना चाहिए। चुग ने दोहराया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आतंकवाद के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर मजबूती से कायम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की संप्रभुता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा तथा भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को लगातार बेनकाब करता रहेगा।