Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
1-2 जुलाई को प्रदेशभर में झाड़ू प्रदर्शन व फायर स्टेशनों पर गेट मीटिंग, सर्व कर्मचारी संघ ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

पानीपत में कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : हरियाणा सरकार द्वारा 13 मई को नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के साथ हुए समझौते को लागू न करने के खिलाफ कर्मचारी संगठनों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। सरकार की वायदाखिलाफी और कर्मचारी विरोधी रवैये से नाराज नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा 1 व 2 जुलाई को प्रदेश की सभी नगरपालिकाओं, नगर परिषदों व नगर निगमों में राज्य स्तरीय आक्रोश झाड़ू प्रदर्शन किया गया, जबकि हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन प्रदेश के मुख्य अग्निशमन केंद्रों पर गेट मीटिंग कर आंदोलन का बिगुल फूंकेगी। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने इन आंदोलनों का पुरजोर समर्थन करते हुए सरकार को कड़ी चेतावनी दी है कि यदि 13 मई के समझौते में मानी गई मांगों के पत्र व परिपत्र तुरंत प्रभाव से जारी नहीं किए गए तो पूरे हरियाणा में व्यापक कर्मचारी आंदोलन खड़ा किया जाएगा। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व महासचिव कृष्ण नैन ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ लगातार धोखा कर रही है। आंदोलन खत्म करवाने के लिए समझौते किए जाते हैं, लेकिन बाद में उन्हें लागू करने से पीछे हट जाया जाता है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष और आक्रोश है। उन्होंने कहा कि सरकार यह गलतफहमी छोड़ दे कि कर्मचारी डरकर बैठ जाएंगे। अगर सरकार ने तुरंत प्रभाव से समझौते लागू नहीं किए तो सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से जुड़े अन्य विभागों के कर्मचारी भी सड़कों पर उतरेंगे और पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन खड़ा किया जाएगा। सर्व कर्मचारी संघ के राज्य उपप्रधान कश्मीर सिंह,राज्य कमेटी सदस्य तेजिंदर खरब, सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान अमरीश त्यागी व सचिव शिव कुमार,वरिष्ठ उपप्रधान अमरजीत मलिक,बिजली से सर्कल सेक्रेट्री सत्येंद्र पूनिया, राज्य उपप्रधान जितेन्द्र सैनी, राज्य सचिव मनीष मालिक, केंद्रीय कमेटी सदस्य सोमपाल,प्रमोद शर्मा व जोगिंदर आदि नेताओं ने कहा कि कर्मचारी अब झूठे आश्वासनों और खोखली घोषणाओं से बहलने वाले नहीं हैं। सरकार की मजदूर-कर्मचारी विरोधी नीतियों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और कर्मचारियों के हकों की लड़ाई और तेज की जाएगी।