링크모음스포츠중계주소야주소킹링크모음주소야주소모음주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker주소킹여기여주소모음아이러브밤여기여주소모음링크모음casibombetciocasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibom telegramgrandpashabet 8255holiganbet 7672holiganbet 7672grandpashabet 8255grandpashabet 8254holiganbet 7673jojobet 8232holiganbet 7673jojobet 8233jojobet 8233casibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom링크모음주소모음링크모음hacklink : linkforge.ccBacklink : https://linkforge.cc/Backlink : https://linkforge.cc/Buy Backlink : https://linkforge.cc/주소가자주소온길토토사이트주소온길주소온길주소온길주소온길주소모음주소모음링크모음주소모음주소온길토토사이트먹튀검증슬롯사이트토토사이트주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트먹튀검증커뮤니티주소온길주소온길주소모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음링크모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트주소모음주소가자토토사이트토토솔루션카지노솔루션토토솔루션카지노솔루션토토솔루션먹튀검증먹튀검증 커뮤니티먹튀검증먹튀검증 커뮤니티주소온길링크모음주소모음링크모음주소온길주소모음주소타임주소모음 링크모음주소모음주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음주소모음링크모음링크모음주소모음주소모음링크모음토토솔루션주소모음링크모음링크모음토토솔루션카지노솔루션주소모음링크모음주소모음주소모음링크모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트주소모음링크모음토토사이트토토사이트링크모음링크모음링크모음링크모음주소모음사이트모음카지노솔루션주소모음주소모음링크모음주소가자주소모음링크모음주소모음주소모음링크모음주소모음주소모음링크모음주소가자링크모음주소모음주소모음주소모음주소모음주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음
New Delhi: भारत-जापान ने आर्थिक सुरक्षा रोडमैप को दी मंजूरी, 100 खरब येन निवेश और 1,000 बायोगैस संयंत्रों पर सहमति - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
16वें शिखर सम्मेलन में सेमीकंडक्टर, एआई, रक्षा, ग्रीन एनर्जी और सप्लाई चेन पर बढ़ा सहयोग; मोदी बोले- अगले दशक में जापानी निवेश दोगुना करने का लक्ष्य
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : भारत और जापान ने आर्थिक सुरक्षा को नई मजबूती देने के लिए संयुक्त रोडमैप को मंजूरी दी है। इसके तहत सेमीकंडक्टर, क्वांटम तकनीक और एडवांस्ड मैटेरियल्स जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया जाएगा। दोनों देशों ने 100 खरब येन के निवेश लक्ष्य के साथ सप्लाई चेन को अधिक मजबूत और लचीला बनाने पर सहमति जताई है। साथ ही भारत में 1,000 बायोगैस एवं जैविक खाद संयंत्र स्थापित करने की पहल भी शुरू की जाएगी। नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आयोजित 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के बीच करीब दो घंटे तक व्यापक वार्ता हुई। बैठक के बाद दोनों देशों ने भूगर्भीय खनिजों की खोज, फार्मास्युटिकल्स एवं मेडिकल उपकरण, बैटरी निर्माण तथा बायोगैस परियोजनाओं सहित चार महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इसके अलावा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर संयुक्त वक्तव्य जारी किया गया और रक्षा क्षेत्र में पहली संयुक्त विकास परियोजना पर भी सहमति बनी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत अगले दस वर्षों में जापान से 100 खरब येन का निवेश आकर्षित करने और देश में कार्यरत जापानी कंपनियों की संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत और जापान की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे की पूरक हैं तथा दोनों देशों के रिश्तों की सबसे बड़ी ताकत आपसी विश्वास है। मोदी ने बताया कि आर्थिक सुरक्षा रोडमैप के तहत रणनीतिक क्षेत्रों में सप्लाई चेन को मजबूत किया जाएगा। ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में भारत-जापान बायोगैस पहल के जरिए देश में 1,000 बायोगैस संयंत्र स्थापित होंगे, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और गोवर्धन योजना को नई मजबूती मिलेगी। दोनों देशों ने बैटरी, ग्रीन हाइड्रोजन और परमाणु ऊर्जा में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एआई के क्षेत्र में जापान की तकनीकी क्षमता और भारत की सॉफ्टवेयर विशेषज्ञता वैश्विक स्तर पर नई संभावनाएं पैदा करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि रक्षा क्षेत्र में भारत और जापान पहली संयुक्त विकास परियोजना पर साथ काम करेंगे। स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि भारत की उत्पादन क्षमता और जापान की गुणवत्ता दुनिया को किफायती एवं उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में दोनों देशों के बीच लगभग 120 व्यावसायिक समझौते हुए हैं, जिनसे भारत में 10 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश आने की संभावना है। जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में भारत और जापान का रणनीतिक सहयोग पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी, आर्थिक एवं ऊर्जा सुरक्षा तथा निवेश और नवाचार को सहयोग के तीन प्रमुख स्तंभ बनाने पर सहमति जताई है। ताकाइची ने बताया कि दोनों देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करेंगे। जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स और भारतीय नौसेना संयुक्त अभ्यास करेंगे तथा रक्षा उपकरणों और 'मेक इन इंडिया' के तहत सहयोग बढ़ाया जाएगा। उन्होंने वर्ष के अंत तक अगली भारत-जापान '2+2' बैठक आयोजित करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जापान भारत की ऊर्जा सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला, पेट्रोलियम भंडारण क्षमता और बायोगैस परियोजनाओं में सहयोग बढ़ाएगा। साथ ही भारत की अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) की सदस्यता का भी समर्थन करेगा। ताकाइची ने बताया कि इस दौरे के दौरान भारतीय और जापानी कंपनियों के बीच करीब 120 व्यावसायिक समझौते हुए हैं, जिनमें दो ट्रिलियन येन के निवेश प्रस्ताव शामिल हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों देशों की विशेष रणनीतिक वैश्विक साझेदारी आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी।