Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पशु कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण पर रखे विचार; मोरों की हत्या को लेकर जताई चिंता
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता मेनका गांधी ने गुरुवार को कहा कि धर्म के नाम पर पशु-पक्षियों पर अत्याचार न केवल गलत है, बल्कि यह अपराध भी है। उन्होंने दावा किया कि जैन मुनियों की पिच्छिका (मोर पंख से बना झाड़) तैयार करने के लिए बड़ी संख्या में मोरों की हत्या की जाती है, जो किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। इंडियन वुमेन प्रेस कॉर्प में महिला पत्रकारों से बातचीत के दौरान मेनका गांधी ने कहा कि यह दावा सही नहीं है कि पिच्छिका केवल प्राकृतिक रूप से झड़े हुए मोर पंखों से बनाई जाती है। उनके अनुसार, मोर इतनी बड़ी संख्या में पंख नहीं छोड़ते, जबकि पिच्छिका बनाने के लिए लाखों मोरों की हत्या किए जाने की बात सामने आती रही है। ग्रेट निकोबार द्वीप विकास परियोजना से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि विकास का उद्देश्य लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार होना चाहिए। यदि विकास लोगों के जीवन को बेहतर बनाता है तो वह सही दिशा में है, लेकिन इसके साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता मिलनी चाहिए। आवारा कुत्तों की समस्या पर मेनका गांधी ने कहा कि केवल कुत्तों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर छोड़ देने से समस्या का समाधान नहीं होता। उन्होंने कहा कि उनकी संख्या नियंत्रित करने के लिए नसबंदी कार्यक्रम को प्रभावी और गंभीरता से लागू करना आवश्यक है। महिला सशक्तिकरण पर उन्होंने कहा कि महिलाएं सदियों से पर्यावरण संरक्षण की सबसे बड़ी संरक्षक रही हैं। उन्होंने जंगलों, जल स्रोतों, जैव विविधता और पारंपरिक ज्ञान की रक्षा कर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पशु कल्याण के महत्व पर मेनका गांधी ने कहा कि जो समाज हर प्रकार के जीवन का सम्मान करता है, वही मानव गरिमा का भी सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि करुणा कमजोरी नहीं, बल्कि समाज की सबसे बड़ी ताकत है। पर्यावरण, पशु और मनुष्य एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं, इसलिए इनकी सुरक्षा को अलग-अलग नहीं देखा जा सकता। सामाजिक उत्तरदायित्व केवल दान या परोपकार तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन जीने का एक स्थायी दृष्टिकोण होना चाहिए ।