Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
खन्ना/यूटर्न/4 जुलाई। कौमी इंसाफ मोर्चा ने बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर शनिवार को फतेहगढ़ साहिब में रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कई संगठनों के प्रतिनिधि और समर्थक सुबह गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में एकत्र हुए। इसके बाद अंबाला-लुधियाना रेलवे ट्रैक जाम कर धरना दिया। 11 से 2 बजे तक धरना मोर्चा धरना देगा। यह मार्च माधोपुर चौक तक गया और रेलवे ट्रैक ब्लॉक कर दिया। इस बीच बारिश शुरू होने के बाद कौमी इंसाफ मोर्चा ने रेलवे ट्रैक पर चल रहा धरना समाप्त कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने करीब 2 घंटे तक रेलवे ट्रैक पर धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। धरना समाप्त होने के बाद रेल यातायात दोबारा शुरू हो गया। आंदोलन के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस बल तैनात इस आंदोलन के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। ट्रैक और आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारी स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। आंदोलन से रेलवे सेवाओं पर असर पड़ रहा है। फिलहाल बड़ी संख्या में समर्थक रेल ट्रैक पर पहुंच गए हैं। इस दौरान नेताओं ने कहा कि कानूनी सजा पूरी कर चुके बंदी सिखों को अभी भी जेलों की सलाखों के पीछे रखना मानवाधिकारों और न्याय के बुनियादी सिद्धांतों का सीधा उल्लंघन है।इसके साथ ही मोर्चे ने एक और बड़ी मांग रखते हुए कहा कि 'काली सूची' में दर्ज करीब 20 हजार सिखों के नाम तुरंत बाहर किए जाने चाहिए। ---