Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लूट-चोरी बढ़ने पर जताई चिंता, फोकल पॉइंट्स में 100% निगरानी कवरेज की मांग लुधियाना 23 Jan । फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल ऑर्गेनाइजेशंस (FICO) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शहर के औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और सुरक्षा हालात को लेकर एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस श्री रूपिंदर सिंह, आईपीएस से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चेयरमैन के.के. सेठ ने किया। उनके साथ यूसीपीएमए के चेयरमैन जतिंदर मित्तल, फिको अध्यक्ष गुरमीत सिंह कुलार, यूसीपीएमए अध्यक्ष हरसिमरजीत सिंह ‘लकी’, अवतार सिंह भोगल, रघुबीर सिंह सोहल, गुरविंदर सिंह सचदेवा और राजिंदर नारंग मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने औद्योगिक क्षेत्रों ए, बी, सी एरिया और फोकल पॉइंट फेज-I से VIII तक बढ़ रही लूट, छीना-झपटी और चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई। खासतौर पर प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाए जाने से उद्योगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। फिको ने ग्यासपुरा, ढंडारी और शेरपुर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, वेतन वितरण के दिनों में पीसीआर बढ़ाने, नियमित रात्री गश्त और हर फेज में पुलिस हॉल्ट पॉइंट्स बनाने की मांग की। एसीपी रूपिंदर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि औद्योगिक सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। फिको ने भी पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।