Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
अल्मोड़ा भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों को वेबसाइट और ईमेल चेक करने की सलाह दी; दस्तावेजों की जांच भी साथ होगी
देहरादून (Narendra Singh Danu) : भारतीय सेना भर्ती वर्ष-2027 के तहत आयोजित कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का परिणाम अगले 3 से 4 दिनों में जारी किया जाएगा। सेना भर्ती कार्यालय, अल्मोड़ा ने अभ्यर्थियों से भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट और अपने पंजीकृत ईमेल खाते पर नियमित रूप से नजर रखने की अपील की है। भर्ती कार्यालय के अनुसार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के केंद्रीय श्रेणी (रिलीजियस टीचर, जेसीओ कैटरिंग, एजुकेशन हवलदार और हवलदार सर्वेयर ऑटो) तथा जोनल श्रेणी (सिपाही फार्मा और नर्सिंग असिस्टेंट) के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT) 25 और 26 जुलाई को रानीखेत के सोमनाथ ग्राउंड में आयोजित की जाएगी। इसी दौरान दस्तावेजों का सत्यापन भी होगा। अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र एवं अंकतालिकाएं, जाति प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाणपत्र, अविवाहित प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, एक वर्ष के भीतर का ऑनलाइन पुलिस सत्यापन प्रमाणपत्र की मूल प्रतियां साथ लानी होंगी। इसके अलावा सभी दस्तावेजों की तीन-तीन फोटोकॉपी और 20 पासपोर्ट साइज फोटो (तीन माह से पुराने नहीं) भी अनिवार्य होंगे। आवश्यक दस्तावेज नहीं होने पर भर्ती रैली में प्रवेश नहीं मिलेगा। वहीं, उत्तराखंड के अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिलों के अग्निवीर अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा 27 जुलाई से सोमनाथ ग्राउंड में शुरू होगी। कुमाऊंनी जाति के अभ्यर्थियों के जाति प्रमाणपत्र में संबंधित जाति का स्पष्ट उल्लेख होना जरूरी होगा। भर्ती कार्यालय ने फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। ऐसे मामलों में पुलिस शिकायत दर्ज कर उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। अभ्यर्थियों को भर्ती अधिसूचना का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने और शारीरिक परीक्षा की तैयारी जारी रखने की सलाह दी गई है।