Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
14 जून की FIR में कार्रवाई, वायरल वीडियो के बाद जेल व्यवस्था पर उठे थे सवाल; जांच जारी
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : होशियारपुर सेंट्रल जेल से जुड़े वायरल वीडियो मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट हरभजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी 14 जून को थाना सिटी होशियारपुर में दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई है। पुलिस के अनुसार, हरभजन सिंह के खिलाफ पंजाब प्रिजन्स एंड करेक्शनल सर्विसेज एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। हालांकि, पुलिस ने अभी गिरफ्तारी के पीछे मौजूद विशेष साक्ष्यों या आरोपों का खुलासा नहीं किया है। यह मामला होशियारपुर सेंट्रल जेल में बंद मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना के वायरल वीडियो से जुड़ा है। बठिंडा के तलवंडी साबो निवासी मनप्रीत का 14 जून को एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें उसने जेल स्टाफ पर कैदियों को परेशान करने, पैसों की मांग करने और जेल के भीतर नशा उपलब्ध कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। उसने कुछ कर्मचारियों पर कैदियों के साथ मारपीट करने का आरोप भी लगाया था। वीडियो में मनप्रीत ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से पंजाब की जेलों में सुधार और कैदियों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने की अपील भी की थी। वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मनप्रीत के पास से बिना सिम वाला मोबाइल फोन भी बरामद किया था। इस मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ा था। विपक्षी दलों ने सवाल उठाया था कि हाई-सिक्योरिटी जेल में बंद एक कैदी मोबाइल से वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया तक कैसे पहुंचा सका। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।