Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
छात्रों की सुरक्षा को लेकर ड्राइवरों-कंडक्टरों को दिए अहम दिशा-निर्देश लुधियाना, 23 जनवरी। रोड सेफ्टी माह के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल, पखोवाल रोड, लुधियाना में ट्रैफिक नियमों और सुरक्षित यातायात को लेकर एक प्रभावी जागरूकता बैठक आयोजित की गई। यह कार्यक्रम ट्रैफिक एसीपी श्री गुरदेव सिंह और एडीटीओ श्री दीपक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य स्कूल परिवहन से जुड़े लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना था। बैठक में स्कूल से जुड़े सभी ट्रांसपोर्टर, ड्राइवर और कंडक्टर उपस्थित रहे। अधिकारियों ने जिम्मेदार ड्राइविंग, ट्रैफिक नियमों के सख्त पालन और छात्रों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि तेज गति, मोबाइल फोन का इस्तेमाल, गलत पार्किंग और लापरवाही बच्चों की जान के लिए खतरा बन सकती है। अधिकारियों ने स्कूल प्रशासन और शिक्षकों की भूमिका को भी अहम बताया और कहा कि छात्रों में ट्रैफिक अनुशासन, सुरक्षित यात्रा की आदतें और जिम्मेदार व्यवहार विकसित करना जरूरी है। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. सतवंत कौर भुल्लर ने ट्रैफिक विभाग का आभार जताते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ट्रांसपोर्ट स्टाफ से हर समय सतर्क, अनुशासित और सुरक्षा मानकों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की अपील की। कार्यक्रम ने सभी को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का मजबूत संदेश दिया।