Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
प्रवासी भारतीयों से कहा- भारत आसियान की प्रगति का भरोसेमंद साझेदार
नई दिल्ली (Narendra SIngh Danu) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया दौरे के दौरान जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत और इंडोनेशिया के संबंधों को सभ्यता, संस्कृति और समुद्री विरासत से जुड़ा बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देश विकास के नए दौर की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं और भारत इंडोनेशिया सहित पूरे आसियान क्षेत्र की प्रगति में सक्रिय साझेदार बनने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने इंडोनेशिया के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और दोनों देशों के बीच मित्रता का मजबूत सेतु बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज का भारत केवल अपने विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि मित्र देशों की तरक्की में भी भागीदार बन रहा है। आत्मनिर्भर भारत का लाभ पूरे आसियान क्षेत्र को मिल रहा है। मोदी ने भारत और इंडोनेशिया के साझा सांस्कृतिक संबंधों का उल्लेख करते हुए महाभारत के वायंग कुलित मंचन, देवी श्री की पूजा और अन्य परंपराओं को दोनों देशों की ऐतिहासिक निकटता का प्रतीक बताया। उन्होंने लोकप्रिय गीत 'कुछ-कुछ होता है' का जिक्र करते हुए कहा कि भारत और इंडोनेशिया के साथ मिलकर काम करने से "कुछ नहीं, बल्कि बहुत कुछ होता है।" कार्यक्रम में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने कहा कि आनुवंशिक जांच में उन्हें भारतीय डीएनए होने की जानकारी मिली है। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने भारतीयों के दिलों को छू लिया है और दोनों देशों के बीच वास्तविक डीएनए आपसी विश्वास, साझेदारी और साझा विरासत का है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में हुए सुधारों के कारण भारत वैश्विक आर्थिक विकास का प्रमुख इंजन बनकर उभरा है। वहीं राष्ट्रपति प्रबोवो ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने देश में भी कई नीतियों से प्रेरणा ली है।