Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान पुलिसकर्मी की बंदूक छीनकर भागने और फायरिंग का दावा, जवाबी कार्रवाई में हुई मौत; एक और आरोपी की गिरफ्तारी के साथ कुल चार आरोपी गिरफ्तार
कोलकाता (Narendra Singh Danu) : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में नाबालिग से कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी प्रभास मंडल मंगलवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएट कराने के दौरान उसने एक पुलिसकर्मी की सर्विस राइफल छीनकर भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल बारुईपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार रात करीब 12:45 बजे प्रभास मंडल को सूरजपुर स्थित घटनास्थल पर जांच के सिलसिले में ले जाया गया था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और मौके से फरार होने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने एक राउंड फायर भी किया, जिसके बाद आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की गई। गौरतलब है कि रविवार को सूरजपुर इलाके के एक तालाब से नाबालिग किशोरी का शव बरामद हुआ था। आरोप है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया गया था। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था और लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी तथा कड़ी सजा की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। जांच के दौरान पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले, जिनमें कथित तौर पर किशोरी एक युवक के साथ जाती हुई दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने भी दावा किया था कि लापता होने से पहले किशोरी को प्रभास मंडल के साथ देखा गया था। इसी आधार पर पुलिस ने प्रभास को गिरफ्तार किया था। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान प्रभास मंडल लगातार जांच को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था और सही जानकारी नहीं दे रहा था। इसी कारण घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने के लिए उसे घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रीक्रिएट कराया जा रहा था। इस बीच, मामले में एक और आरोपी कबीर मोल्ला को उत्तर 24 परगना के बशीरहाट इलाके से गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ, बारुईपुर एसओजी और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुई इस गिरफ्तारी के बाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या चार हो गई है। इससे पहले प्रभास मंडल, आनंद सरदार और दिवाकर सरदार को गिरफ्तार किया जा चुका था।