Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
वन्य जीवों की सुरक्षा और बाढ़ नियंत्रण को ध्यान में रखकर फैसला, विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट के बाद लिया गया निर्णय
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : पंजाब में बाढ़ नियंत्रण और नदियों के बेहतर प्रबंधन को लेकर राज्य वन्य जीव बोर्ड की स्थायी समिति ने अहम फैसला लिया है। वन एवं वन्य जीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की अध्यक्षता में हुई बैठक में ब्यास और रावी दरिया में डी-सिल्टिंग (गाद व रेत हटाने) के 7 प्रस्तावों को मंजूरी के लिए नेशनल बोर्ड फॉर वाइल्ड लाइफ की स्थायी समिति को भेजने की सिफारिश की गई है। बैठक में जल संसाधन विभाग की ओर से पिछले वर्ष आई बाढ़ के कारण नदियों में जमा हुई सिल्ट और रेत को हटाने संबंधी प्रस्तावों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इन कार्यों का उद्देश्य बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम करना और नदियों के प्राकृतिक प्रवाह को बेहतर बनाना है। बैठक में फैसला लिया गया कि ब्यास दरिया में होशियारपुर जिले की 2, कपूरथला की 3 और गुरदासपुर की 1 साइट पर डी-सिल्टिंग के प्रस्ताव आगे भेजे जाएंगे। इसके अलावा रावी दरिया में कथलोर-कुशलिया वन्य जीव सेंचुरी से सटी एक साइट पर भी डी-सिल्टिंग की सिफारिश की गई है। वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए हुआ वैज्ञानिक अध्ययन अधिकारियों के अनुसार, ब्यास दरिया कंजर्वेशन रिजर्व होने के साथ-साथ रामसर साइट भी है। यहां डॉल्फिन, घड़ियाल समेत कई महत्वपूर्ण जलीय जीव पाए जाते हैं। ऐसे में डी-सिल्टिंग के दौरान वन्य जीवों को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए आईआईटी रोपड़ से अध्ययन करवाया गया था। जल संसाधन विभाग की ओर से ब्यास दरिया की करीब 30 साइटों पर डी-सिल्टिंग का प्रस्ताव भेजा गया था। आईआईटी रोपड़ की रिपोर्ट के बाद विशेषज्ञ समिति ने सभी साइटों का निरीक्षण किया और इनमें से केवल 6 साइटों पर डी-सिल्टिंग की सिफारिश की। विशेषज्ञ समिति के अनुसार, इन स्थानों पर अत्यधिक सिल्ट जमा होने से नदी का प्रवाह प्रभावित हुआ है और वन्य जीवों के प्राकृतिक आवास पर भी असर पड़ा है। डी-सिल्टिंग से जहां बाढ़ नियंत्रण में मदद मिलेगी, वहीं नदी की गहराई बढ़ने से जलीय जीवों के लिए भी बेहतर वातावरण तैयार होगा। बैठक में प्रशासनिक सचिव (वन) कमल किशोर यादव, प्रमुख मुख्य वन पाल धर्मिंदर शर्मा, मुख्य वन्य जीव वार्डन सतिंदर सागर, वन विभाग, जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।