Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
काउंटर इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई, सीमा पार तस्करों से जुड़े होने का शक; कार भी जब्त, जांच में जुटी पुलिस
अमृतसर(Narendra Singh Danu) : पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नशा तस्करों को 25 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हुंडई वर्ना कार भी बरामद की है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान होशियारपुर के गांव जंडौर निवासी भूपिंदर सिंह, दसूहा की कृपाल कॉलोनी निवासी रवि कुमार और अमृतसर के फतेहपुर निवासी विशाल सिंह के रूप में हुई है। डीजीपी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सीमा पार बैठे नशा तस्करों के संपर्क में थे और उनके निर्देशों पर हेरोइन की खेप पंजाब के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाते थे। पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है। गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, सीआई अमृतसर को सूचना मिली थी कि भूपिंदर सिंह और रवि कुमार बड़ी मात्रा में हेरोइन की खेप लेकर अमृतसर के गांव गिल स्थित मेहता रोड पर अपने साथी विशाल सिंह से मिलने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव गिल की दाना मंडी के पास नाकाबंदी कर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान विशाल सिंह के कब्जे से 8 किलो और भूपिंदर सिंह व रवि कुमार के पास से 17 किलो हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों की हुंडई वर्ना कार (पीबी-10-जीएस-7779) को भी जब्त कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, इसी वाहन का इस्तेमाल नशे की खेप पहुंचाने के लिए किया जा रहा था। पूरे नेटवर्क की जांच जारी डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके आगे और पीछे के कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का लक्ष्य इस नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों तक पहुंचना और पूरी सप्लाई चेन को खत्म करना है। इस मामले में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत एफआईआर नंबर 44 दिनांक 7 जुलाई 2026 दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।