Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने गांव आलमपुर में पेयजल पाइपलाइन बदलने के कार्य व्  रोड़ चौपाल के नवनिर्माण के कार्य की भी आधारशिला रखी 
कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गांवों का विकास शहरों की तर्ज पर कर रहे हैं। गांवों में शहरों जैसी सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। ग्रामीणों के लिए सैर करने के लिए पार्क, व्यामशालाएं, कम्यूनिटी सेंटर बनाए जा रहे हैं। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा आज थानेसर विधानसभा क्षेत्र के गांव आलमपुर में जन-जीवन (जे.जे.) योजना के अंतर्गत पुरानी एवं क्षतिग्रस्त एसी/पीवीसी पेयजल पाइपलाइन को बदलने के कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। गांव आलमपुर में पुरानी और जर्जर पेयजल पाइपलाइन के कारण लोगों को आने वाली समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को बेहतर पेयजल सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि गांव आलमपुर में पेयजल पाइपलाइन बदलने के पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 24.66 लाख रुपये की लागत आ रही है। इसी कड़ी में आज सरकारी स्कूल से लेकर दयालचंद के घर तक लगभग 468 मीटर लंबी नई पाइपलाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया गया, जिस पर लगभग 4.50 लाख रुपये की लागत आएगी। उन्होनें रोड़ चौपाल के नवनिर्माण के कार्य की भी आधारशिला रखी जिस पर लगभग 10.50 लाख का खर्च आयेगा। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है और क्षेत्र के प्रत्येक गांव में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।  इस अवसर पर अंकित मैहला, रजनीश पूर्व सरपंच, संजीव आलमपुर, बिटटु, साहिल, दिलबाग, दयालचंद मंड़ी प्रधान व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। ।