Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पत्नी और बेटे की हालत गंभीर, घरेलू विवाद के एंगल से पुलिस कर रही जांच
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : पंजाब के पटियाला में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस घटना में पिता और बेटी की मौत हो गई, जबकि मां और बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, पटियाला की ऑफिसर कॉलोनी निवासी विकास बातिश, उनकी पत्नी तमन्ना बातिश, बेटी खुशी बातिश और बेटे कनव बातिश ने बुधवार रात जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर सभी को तुरंत राजिंदरा अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान विकास बातिश और उनकी बेटी खुशी की हालत में सुधार नहीं हुआ और दोनों ने दम तोड़ दिया। वहीं, तमन्ना और कनव का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। डीएसपी सिटी-1 संजीव सिंगला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू लेन-देन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।