Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
बैठक को लेकर शर्तों की चर्चा, चुनाव समिति और संगठनात्मक मुद्दों पर हो सकती है अहम बातचीत
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान के बीच पार्टी में सुलह की कोशिशें तेज हो गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के नेतृत्व वाले गुट की प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल के साथ शुक्रवार को बैठक होने की संभावना है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार बैठक के स्थान और इसमें शामिल होने वाले नेताओं को लेकर कुछ शर्तों पर भी चर्चा हुई है। गुरुवार को विधायक राणा गुरजीत सिंह के आवास पर चन्नी समर्थक नेताओं की करीब दो घंटे तक बैठक हुई। इसमें सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक परगट सिंह, बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, पूर्व विधायक भारत भूषण आशु, बरिंदर ढिल्लों समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक के बाद रंधावा ने कहा कि सभी नेताओं ने सर्वसम्मति से प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल से मुलाकात करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि बैठक में चुनाव समिति के गठन और संगठन से जुड़े मुद्दों पर अपनी आपत्तियां प्रभारी के समक्ष रखी जाएंगी। वहीं, परगट सिंह ने कहा कि पार्टी के भीतर कुछ मतभेद हैं, जिन्हें बातचीत के जरिए सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पार्टी के हर नेता को अपनी बात रखने का अधिकार है। विधायक राणा गुरजीत सिंह ने भी कहा कि कांग्रेस में अंतिम निर्णय हाईकमान का ही होता है। सूत्रों के मुताबिक, चन्नी चाहते हैं कि उनकी राजनीतिक भूमिका और आगामी चुनाव से जुड़े मुद्दों पर अंतिम बातचीत कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ हो। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के विदेश दौरे से लौटने के बाद उनसे मुलाकात की कोशिश की जाएगी। उधर, प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल ने अपने दौरे के दौरान लगातार संगठनात्मक बैठकें जारी रखीं। उन्होंने विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री रजिंदर कौर भट्ठल, युवा कांग्रेस पदाधिकारियों और अन्य नेताओं से मुलाकात कर संगठन की स्थिति और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रस्तावित बैठक से तत्काल टकराव कम हो सकता है, लेकिन संगठनात्मक विवाद पूरी तरह समाप्त होगा या नहीं, यह आने वाले दिनों में होने वाले फैसलों और कांग्रेस हाईकमान की रणनीति पर निर्भर करेगा।