Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
संगठन पदाधिकारियों ने केक काटकर मनाया प्रचार सचिव कुलवंत सिंह बग्गा का जन्मदिन
कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की जिला कुरुक्षेत्र इकाई द्वारा संगठन के प्रचार सचिव कुलवंत सिंह बग्गा का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में संगठन की जिला कार्यकारिणी, कुरुक्षेत्र एवं हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विशेष रूप से भाग लिया। उपस्थित पदाधिकारियों ने कुलवंत सिंह बग्गा के संगठन के प्रति समर्पण, सक्रिय कार्यशैली एवं पत्रकार हितों के लिए किए जा रहे उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती, पत्रकारों के सम्मान एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सभी पदाधिकारी एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कुलवंत सिंह बग्गा भविष्य में भी संगठन एवं समाज के हित में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। समारोह के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने कुलवंत सिंह बग्गा को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी तथा आपसी भाईचारे, संगठन की एकता और पत्रकार हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण एवं सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।