Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
मनी लॉन्ड्रिंग जांच में बड़ा एक्शन; पार्टी फंड से विमान खरीदकर उसी का किराया लेने के मॉडल की जांच, TMC ने बताया राजनीतिक बदले की कार्रवाई
कोलकाता (Naren Danu) प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की फंडिंग से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी के तीन बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। इन खातों में करीब 440 करोड़ रुपये जमा बताए गए हैं। ED का दावा है कि जांच में ऐसे वित्तीय लेनदेन सामने आए हैं, जिनसे संदेह है कि पार्टी के फंड का इस्तेमाल एक लग्जरी बिजनेस जेट और वीआईपी हेलिकॉप्टर खरीदने में किया गया, लेकिन बाद में उन्हीं विमानों को पार्टी को किराए पर उपलब्ध कराया गया। एजेंसी के अनुसार, कोलकाता स्थित Carewell Aviation India Pvt Ltd पर छापेमारी के दौरान यह मामला सामने आया। सितंबर 2021 में बनी इस कंपनी को अप्रैल 2023 से जून 2026 के बीच TMC के खातों से करीब 160 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। जांच में यह भी सामने आया कि कंपनी ने इनमें से 82.96 करोड़ रुपये एक अन्य नई कंपनी को भेज दिए। ED का आरोप है कि इन्हीं पैसों से करीब 112 करोड़ रुपये की लागत से Embraer Legacy 600 बिजनेस जेट और Agusta 109 SP वीआईपी हेलिकॉप्टर खरीदे गए। जांच में यह भी पता चला कि हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए केमैन आइलैंड्स की एक कंपनी से करीब 16 करोड़ रुपये का असुरक्षित ऋण भी लिया गया था, जिसकी भी जांच की जा रही है। एजेंसी का सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि विमान खरीदने के लिए धन पार्टी से गया था, तो बाद में उन्हीं विमानों के इस्तेमाल के लिए पार्टी को किराया क्यों देना पड़ा। ED इस वित्तीय मॉडल और फंड के प्रवाह की गहन जांच कर रही है। यह मामला बिधाननगर पुलिस में दर्ज एक एफआईआर के आधार पर शुरू हुआ। वहीं, TMC ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए ED की कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। पार्टी का कहना है कि उसके सभी वित्तीय लेनदेन पारदर्शी हैं और चुनाव आयोग व आयकर विभाग के समक्ष समय-समय पर उनका पूरा ब्योरा दिया गया है।