Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
दो कर्मचारी और उनका साथी गिरफ्तार, 36.92 लाख रुपये बरामद; नकदी हड़पने के लिए रची थी फर्जी लूट की कहानी
नई दिल्ली (Naren Danu) : उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में 37.50 लाख रुपये की कथित लूट की गुत्थी दिल्ली पुलिस ने महज 24 घंटे में सुलझा ली। जांच में खुलासा हुआ कि लूट किसी बाहरी गिरोह ने नहीं, बल्कि नकदी ले जा रहे कंपनी के दो कर्मचारियों ने अपने साथी के साथ मिलकर खुद ही साजिश रची थी। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 36.92 लाख रुपये नकद, चार मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई की शाम बुराड़ी फ्लाईओवर के पास 37.50 लाख रुपये लूटे जाने की सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता मोहन दास ने बताया था कि वह अपने सहकर्मियों अभिषेक और योगेश के साथ चांदनी चौक से ग्राहकों से वसूले गए 45.50 लाख रुपये कंपनी मालिक के घर पहुंचाने जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाली। जांच में कर्मचारियों के बयानों में कई विरोधाभास मिले। कथित रूप से छीना गया मोबाइल फोन कर्मचारियों की ही मोटरसाइकिल की डिक्की से बरामद हो गया, जबकि योगेश के कंधे पर काटने के निशान की कहानी भी संदिग्ध पाई गई। सख्ती से पूछताछ में अभिषेक और योगेश ने कबूल किया कि उन्होंने अपने मित्र विपिन और उसके अन्य साथियों के साथ मिलकर नकदी हड़पने की योजना बनाई थी। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और रणनीति के जरिए मुख्य आरोपी विपिन को जहांगीरपुरी से गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से 36.92 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, विपिन पहले कैफे संचालक था और आर्थिक नुकसान के बाद उसने यह साजिश रची। इस मामले में तीन अन्य आरोपितों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।