Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
बाहर खड़े होकर इंतजार करने की मजबूरी खत्म, जल्द एयर कंडीशंड होगी सुविधा
चंडीगढ़ (Naren Danu) : पीजीआई के एडवांस्ड न्यूरो साइंस सेंटर (एएनसी) में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को अब लंबा इंतजार खड़े होकर नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन ने ट्रॉली शेड वाले क्षेत्र को खाली कर 200 लोगों की क्षमता वाला नया वेटिंग एरिया तैयार किया है। पहले यहां केवल 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था थी, लेकिन बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए इसकी क्षमता दोगुनी कर दी गई है। नए वेटिंग एरिया में कुर्सियां और पंखे लगाए गए हैं, जिससे मरीज और उनके तीमारदार अपनी बारी आने तक आराम से बैठ सकेंगे। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और इसी दिशा में यह कदम उठाया गया है। एडवांस्ड न्यूरो साइंस सेंटर के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि अस्पताल परिसर के बाहर बने शेड को भी खाली करा दिया गया है। इस स्थान को जल्द ही पूरी तरह एयर कंडीशंड वेटिंग एरिया में बदला जाएगा, ताकि गर्मी और उमस के दौरान भी मरीजों को परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि मरीजों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए टोकन प्रणाली पहले की तरह जारी रहेगी। इसके जरिए मरीजों को निर्धारित क्रम में बुलाया जाएगा, जिससे अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था से बचा जा सके। गौरतलब है कि पहले मरीजों और उनके परिजनों को अपनी बारी का इंतजार सेंटर के बाहर खड़े होकर करना पड़ता था और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। अब नई व्यवस्था लागू होने से मरीजों और उनके साथ आए लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।